BMW और Honda को कड़ी टक्कर देना आया Keeway Vieste 300, 278cc पावरफुल इंजन के साथ मिलेगा 150 KM/H टॉप स्पीड

Keeway Vieste 300 :- ये एक हंगेरियन दोपहिया वाहन निर्माता, भारतीय बाजार में तेजी से अपने प्रीमियम स्कूटर और बाइक रेंज के साथ पहचान बना रहा है। 

Keeway Vieste 300

कंपनी ने भारत में Keeway Vieste 300 के रूप में एक नया और स्टाइलिश मैक्सी स्कूटर पेश किया है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो स्कूटर में परफॉर्मेंस, स्टाइल और आराम तीनों की तलाश करते हैं।

Keeway Vieste 300 Design 

इसका डिज़ाइन यूरोपियन मैक्सी-स्कूटर स्टाइल से प्रेरित है। यह स्कूटर दिखने में काफी प्रीमियम और स्पोर्टी लगता है। इसमें बड़ा फ्रंट एप्रन, एलईडी हेडलैंप्स, विंडशील्ड और आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे एक दमदार और मॉडर्न लुक प्रदान करते हैं। इसकी सीट बड़ी और आरामदायक है, जो लंबी दूरी के सफर के लिए उपयुक्त है।

Keeway Vieste 300 Engine 

Vieste 300 में 278.2cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो लगभग 18.7 बीएचपी की पावर और 22 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

यह इंजन CVT गियरबॉक्स के साथ आता है और स्मूद तथा रिफाइंड परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 120 km/h तक जाती है, जो इसे शहर और हाइवे दोनों के लिए उपयुक्त बनाता है।

Keeway Vieste 300 Features 

इस स्कूटर में एलईडी लाइटिंग, कीलेस ऑपरेशन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और फ्रंट तथा रियर डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल चैनल ABS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसकी अंडरसीट स्टोरेज भी काफी अच्छी है और लॉन्ग राइड के दौरान यह स्कूटर बेहतरीन कंफर्ट देता है।

Keeway Vieste 300 Break System 

Vieste 300 के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसमें फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल ABS भी मिलता है, जो राइडिंग को और अधिक सुरक्षित बनाता है।

Keeway Vieste 300 Price

भारत में Keeway Vieste 300 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹3.25 लाख है। यह प्रीमियम स्कूटर शहरी युवाओं और टूरिंग पसंद करने वाले राइडर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है।

Leave a Comment